1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने दी बधाई

प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने दी बधाई

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विधार्थियों को बघाई एवं शुभकांमनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की है।

By: Naredra 
Updated:
प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने दी बधाई

दतियाः बोर्ड की परीक्षाओं में दतिया जिले के कई छात्र छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। कक्षा 10वीं के जिन छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। उनमें कु. छवि यादव शासकीय कन्या उमावि सेवढ़ा ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 6वां स्थान, आशीष यादव शासकीय हाईस्कूल खमरौरा ने 493 अंक प्राप्त कर 7वां स्थान, कु. तपस्या शर्मा शासकीय हाईस्कूल रावरी ने 490 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. गायत्री यादव शासकीय उत्कृष्ट उमावि दतिया ने 485 अंक, प्रदेश मेरिट में 8वां स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विधार्थियों को बघाई एवं शुभकांमनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कांमना की है। इसी प्रकार विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जनपद में 10वीं में 9030 विधार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 8952 विधार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें से 4493 विधार्थी उर्त्तीण, 3392 विधार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण, 1100 विधार्थी द्विती श्रेणी में श्रेणी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.19 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं में 7292 विधार्थियों का पंजीयन हुआ था जिसमें से 7243 विधार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें में 3920 विधार्थी उर्त्तीण, 3058 विधार्थी प्रथम श्रेणी से, 862 विधार्थी द्धितीय श्रेणी से उर्त्तीण हुए। 12वीं कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 54.16 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस वर्ष की बोर्ड परिक्षाएं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के कुशल नेतृत्व में नकल रहित सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम लाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जायेगी।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...