भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी मालवा (नर्मदापुरम) के दौरे पर रहेंगे। जहां 972 करोड़ से अधिक की लागत वाले ‘नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग’ समेत कुल 1,078 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा- सड़कों के विस्तार से समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होता है। आज ₹972 करोड़ से अधिक की लागत वाले ‘नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग’ समेत कुल ₹1,078 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करूँगा।