महंगाई विरोध

बुरहानपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी मेलोडी चॉकलेट

बुरहानपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी मेलोडी चॉकलेट

बुरहानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को मेलोडी चॉकलेट बांटी और सरकार पर महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है। यह “मीठा विरोध” शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का देकर “धक्का मार्च” निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।