1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सुशांत को नहीं भूला सकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, शेयर किया ऐसा Video फैंस भी हुए भावुक

सुशांत को नहीं भूला सकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, शेयर किया ऐसा Video फैंस भी हुए भावुक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत को नहीं भूला सकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, शेयर किया ऐसा Video फैंस भी हुए भावुक

नई दिल्ली : दिवंगत एक्टर  सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन आज भी उन्हें याद कर उनकी फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी अक्सर सुशांत को याद करते हुए देखा गया है।

वह सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने अपने फैंस के लिए एक सवाल-जवाब के लिए एक पोस्ट शेयर किया।  इसमें एक फैन ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत संग अनदेखी मेमोरी शेयर करने के लिए कहा।

अंकिता ने साल 2016 की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह सुशांत संग लाइव वीडियो कॉल करती नजर आ रही हैं। उस समय सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं, अंकिता लोखंडे घर पर थीं और सुशांत को मिस कर रही थीं।

हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए जी रिश्ते अवॉर्ड्स में उनके लिए खास परफॉर्मेंस दी। इस दौरान ‘पवित्र रिश्ता’ की पूरी टीम साथ आई थी। अंकिता के इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...