1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुशांत केस : शौविक-सैमुअल 9 सितंबर तक NCB की रिमांड पर, हो सकते है बड़े खुलासे

सुशांत केस : शौविक-सैमुअल 9 सितंबर तक NCB की रिमांड पर, हो सकते है बड़े खुलासे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत केस : शौविक-सैमुअल 9 सितंबर तक NCB की रिमांड पर, हो सकते है बड़े खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमती मौत के बाद से ही कई राज़ खुलकर सामने आ रहे है। जबसे इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरु की है उसके बाद इस केस में ड्रग्स का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। अब इसी मामले में गिरफ़्तारी भी होने लगी है।

आपको बता दे कि आज रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को 9 सितंबर तक NCB की रिमांड पर भेज दिया गया है वहीं शौविक के साथ-साथ सैमुअल मिरांडा को भी NCB रिमांड पर भेजा गया है।

अब निश्चित तौर पर इन दोनों को रिमांड पर लेकर NCB ड्रग्स के पूरे चैन को खंगालने का काम कर सकती है और ऐसे में बॉलीवुड का काला सच भी सामने आने की गुंजाइश है।

इससे पहले एनसीबी की टीम ने लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को शौविक और सैमुअल को हिरासत में ले लिया था।

कोर्ट में पेश किए जाने से पहले शनिवार सुबह सबसे पहले सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है।

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही NCB ने अब तक 7 गिरफ्तारी की है, जिसमें से 2 को जमानत मिली है और सूत्रों के मुताबिक जल्द ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी संभव है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...