1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 22 सालों से एक साथ क्यों नहीं काम कर रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित, बहुत दिलचस्प है कहानी…

22 सालों से एक साथ क्यों नहीं काम कर रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित, बहुत दिलचस्प है कहानी…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
22 सालों से एक साथ क्यों नहीं काम कर रहे सनी देओल और माधुरी दीक्षित, बहुत दिलचस्प है कहानी…

रिपोर्ट: काजल मिश्रा

मुंबई: भारतीय सिनेमा ने सिल्वर स्क्रीन के जरिये कई जोड़ियों को जन्म दिया है और उन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता रहा है। जब भी कोई बॉलीवुड जोड़ी एक बार बड़े परदे पर सुपरहिट हो जाती है तो वे जोड़ियां आने वाले कई फिल्मी प्रोजेक्ट एक साथ करना पसंद करती हैं। साथ ही दर्शक भी अपनी पसंदीदा जोड़ी को बार-बार बड़े परदे पर देखने के लिए इच्छुक रहते हैं। भारतीय सिनेमा की ऐसी ही एक जोड़ी है-सनी देओल और माधुरी दीक्षित की।

1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेव’ में सनी देओल और माधुरी दीक्षित एक साथ बड़े परदे पर नज़र आये थे। दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को खून सराहा गया था। हालांकि, कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद होती हैं, लेकिन वो पर्दे पर नहीं दिखाई देतीं। गौरतलब है कि इस जोड़ी को 1989 में आई मूवी ‘त्रिदेव’ के बाद किसी भी पिक्चर में साथ नहीं देखा गया। आई जानते है की ऐसी क्या वजह रही, जिसके बाद हम बॉलीवुड की इस सुपरहिट जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर फिर नहीं देख सकें।

माधुरी दीक्षित और सनी देओल की यह जोड़ी मात्र एक बार सुपरहिट फिल्म ‘त्रिदेव’ में साथ नजर आई थी। इस मूवी में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, संगीता बिजलानी और सोनम भी लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही इस जोड़ी को भी सुपरहिट माना गया।

‘त्रिदेव’ ने 1990 में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। दरअसल, सनी देओल की फिल्मों को पसंद तो किया जाता था, लेकिन उनकी फिल्मों का जॉनर ऐक्शन तक सीमित होकर रह गया था।

जबकि माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थीं। ऐसे में उनके पास सनी के साथ काम करने के विकल्प सीमित थे। वहीं, उस दौरान सनी देओल के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे।

वे हर तरह की फिल्मों में काम कर रहे थे। इसके चलते माधुरी के पास सनी से ज्यादा इन दोनों कलाकारों संग काम करने के विकल्प थे और इनके साथ माधुरी ने कई फिल्मों में काम भी किया। जैसे 1991 में आई फिल्म ‘साजन’ में माधुरी संजय दत्त और सलमान खान के साथ नज़र आई थी। जबकि 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में माधुरी दीक्षित अनिल कपूर के साथ नज़र आयीं थी।

भले ही सनी देओल और माधुरी ने एक फिल्म में साथ काम किया हो, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों एक डांस रिएलिटी शो के मंच पर साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने पर डांस भी किया था।

बता दें,  फिल्म ‘त्रिदेव’ को 1989 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को 22 साल पहले साथ में देखा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...