1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारत के इस स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित होगा धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद, 1857 के युद्ध में लिया था अंग्रेजों से लोहा

भारत के इस स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित होगा धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद, 1857 के युद्ध में लिया था अंग्रेजों से लोहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के इस स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित होगा धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद, 1857 के युद्ध में लिया था अंग्रेजों से लोहा

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
अयोध्या: तकरीबन 70 साल पुरानें अयोध्या मामले में निर्णय आने के बाद, मस्जिद निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया था। जिसके बाद अब इस मस्जिद का निर्माण अयोध्या के ही धन्नीपुर में होने वाला है। आपको बता दें कि इस मस्जिद को लेकर नक्शा भी पास कर दिया गया हैं, जिस तर्ज पर मस्जिद का निर्माण होगा। वहीं अब एक और खबर सामने आ रहीं हैं कि इस मस्जिद को भारत के ही स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित किया जायेगा, जिसने 1857 के युद्ध में अंग्रेजों से लोहा लिया था।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, मस्जिद बनाने के लिए यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) ने इस बात की पुष्टि की है। IICF के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि ट्रस्ट महान स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह को अयोध्या मस्जिद प्रोजेक्ट समर्पित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अलग-अलग प्लेटफार्म से सुझाव मिले हैं। विचार-विमर्श के बाद जल्द ही एक घोषणा करेंगे।

आपको बता दें, ट्रस्ट ने इससे पहले किसी भी मुगल बादशाह का नाम मस्जिद से ना जोड़ने का फैसला लिया था। आईआईसीएफ के एक सूत्र ने कहा, “जब हम कई महीनों पहले मस्जिद के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे थे। तब हमारी सहमति अहमदुल्ला शाह के नाम पर बनी। अहमदुल्ला शाह को प्यार से मौलवी फैजाबादी भी पुकारा जाता था।”

अवध पर अपनी जीत हासिल करने वाले मौलवी अहमदुल्ला शाह को अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह के कारण 5 जून 1858 को उनका कत्ल कर दिया गया था। इतना ही नहीं ब्रिटिश अधिकारी जॉर्ज ब्रूस मल्लेसन ने भी अपनी एक किताब ‘हिस्ट्री ऑफ इंडियन म्यूटिनी’ में मौलवी अहमदुल्ला शाह की वीरता और संगठनात्मक क्षमता के बारे में ज़िक्र किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...