1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. फ्री में Pizza खाने के चक्कर में मां-बाप ने अपने बच्चें के साथ किया ये काम, अब कंपनी को 60 सालों तक खिलाना पड़ेगा FREE PIZZA

फ्री में Pizza खाने के चक्कर में मां-बाप ने अपने बच्चें के साथ किया ये काम, अब कंपनी को 60 सालों तक खिलाना पड़ेगा FREE PIZZA

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ्री में Pizza खाने के चक्कर में मां-बाप ने अपने बच्चें के साथ किया ये काम, अब कंपनी को 60 सालों तक खिलाना पड़ेगा FREE PIZZA

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: हर मां-बाप का सपना होता है कि उसका एक प्यारा सा बच्चा हो और फिर उस बच्चें के नाम को लेकर भी मां-बाप कई सपने संजोते है। पहले का समय कुछ और था जब बच्चों के मिनिंगफुल नाम रखे जाते थे, लेकिन अब के समय में इंटरनेट में कई नाम सर्च करने के बाद मां-बाप अपने बच्चें का नाम रखते है।

लेकिन अगर आपको कहा जाए कि ये हम आपको एक साल तक फ्री में कपड़ें देंगे पर आपको अपने बच्चें का नाम कपड़ा रखना होगा, तो क्या आप ऐसा करेंगे? आपका जवाब जो भी हो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स पर जरुर बताए। लेकिन हम आपको ऐसा किस्सा बताने जा रहे है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल हुआ यूं कि एक Domino’s ने अपने 60 साल पूरे होने की खुशी में एक खास प्रतियोगिता रखी थी। जिसमें शर्त रखी गयी कि इस दिन जन्मे बच्चे का नाम अगर Dominic या Dominique रखा जाता है, तो उसके पूरे परिवार को 60 साल तक फ्री में पिज्जा दिया जाएगा। तो सिडनी के रहने वाले एंथनी लूत और उनकी पत्नी क्लेमेंटाइन ओल्डफील्ड ने उस दिन अपने बच्चें को जन्म दिया था। तो Domino’s  की प्रतियोगिता जीती और शर्त के अनुसार उन्होंने अपने बच्चें का नाम Dominic रख दिया।

हालांकि Domino’s द्वारा रखी गयी इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चे के मां-बाप नें कहा कि उन्हें प्रतियोगिता के बारे में नहीं मालूम था यह सब बस एक संयोगवश हुआ। खैर अब कंपनी ने 60 सालों तक हर महीनें 14 डॉलर की कीमत तक इन्हें मुफ्त पिज्जा खिलाने का ऐलान किया है। बता दें कि यह प्रतियोगिता अमेरिकी पिज्जा कंपनी Domino’s ने आयोजित कराई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...