1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार लूट के दौरान घायल छात्र की मौत, पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला था अक्षय

कार लूट के दौरान घायल छात्र की मौत, पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला था अक्षय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कार लूट के दौरान घायल छात्र की मौत, पुलिस को सड़क पर पड़ा मिला था अक्षय

नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास दो सितंबर की रात को बी-टेक के छात्र अक्षय कालरा के साथ मारपीट और लूट के मामले में गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दो सितंबर की रात सेक्टर 62 की एक सोसाइटी में रहने वाला बी-टेक का छात्र अजय अपनी कार से जा रहा था कि सोसाइटी के पास ही हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर कार लूट ली। घटना के कुछ समय बाद वहां से गश्त पर निकली पीसीआर वैन ने छात्र को घायल अवस्था में देखा तथा इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात छात्र की इलाज के दौरान फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 की एक सोसाइटी में रहने वाला बी-टेक छात्र अक्षय कालरा बुधवार देर रात अपनी क्रेटा कार में सवार होकर अपने घर से बाहर निकला। घर से 100 मीटर दूर पर ही अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार रुकवा ली। बदमाशों ने छात्र के साथ मारपीट करके कार व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश छात्र को सड़क पर फेंककर भाग गए थे।

छात्र के परिजन का कहना है कि बदमाशों ने कार व अन्य सामान लूट लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...