रिपोर्ट : संजीव भटनागर / मोहम्मद आबिद
बुलंदशहर : 31 जनवरी को डिबाई स्थित कसेरकला स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है जहां स्वाट टीम ने पानीपत से मजदूर नबल किशोर उर्फ किशोरी लाल गिरफ्तार किया है।
बतादें की 31 जनवरी को डिबाई स्थित कसेरकला स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल चोरी हो गई थी जिसके बाद पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई और आरोपियों की तलास की गई थी जिसके बाद स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है । इसके साथ ही आरोपी चोर के परिचित सिपाही को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

बतादें की पुलिस के उच्चाधिकारियों ने एक टीम का गठन किया था जिसके बाद आरोपी को पकड़ने की तलाश तेज की गई थी और इसी कड़ी में पुलिस ने आरोपी सिपाही के परिचित मजदूर को पानीपत से गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही से चोरी की गई इंसास राइफल शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के हलपुरा नहर से बरामद कर लिया गया है।
वहीं पूरे मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा की कोविड वैक्सीन की सुरक्षा में तैनात आरक्षी अनुज कुमार पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और इसी कड़ी में अब गिरफ्तार किए गए युवक पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।