आजमगढ़ : कप्तान साहब की परीक्षा में फेल हुई जहानागंज पुलिस इन दिनों जमीनी विवाद के साथ हर प्रकार के अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
आए दिन बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है, यही हाल रहा तो कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। जिसके जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि जहानागंज महिला अध्यक्ष होंगी।
सोमवार को लगभग 10 बजे थाने से बहुत 700 मीटर दूरी पर स्थित रामपुर गांव जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे ईट पत्थर चलें। इस दौरान दो लोग जहां जख्मी हो गए, वही तीन चार लोग की हालत गंभीर है।
बताते चलें कि बीते दिनों धरवारा खुदा दासपुर मोलनापुर भुजही सेवटॉ डीहा देवासीपुर सहित दर्जनों गांव मैं जमीनी विवाद तेजी से बढ़े हैं।
सूत्र बताते हैं कि रामपुर में घटी घटना की कहीं न कहीं जिम्मेदार थाना अध्यक्ष है। क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में दी जा चुकी थी कि विरोधी पक्ष जबरदस्ती जमीन को कब्जा करने के लिए आए दिन दबाव बनाना है।
लेकिन पुलिस महकमा उस फल विक्रेता के दबाव में आकर न तो कभी इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि सुबह घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि चौराहे तक पहुंच गई।
ग्राम वासियों का आरोप है कि घायल पक्ष को एक बार फिर पुलिस ने हवालात में डाल उल्टा दबाव बना रही है। अब देखना है कि इस बार भी न्याय मिलता है या फिर खाली हाथ पीड़ित चक्कर काट घर आ जाता है।