1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का पलटवार, पढ़े

बीजेपी के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का पलटवार, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का पलटवार, पढ़े

कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार रात आतंकियों द्वारा तीन बीजेपी कार्यकर्ताओ की हत्या पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि इस हमले में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने ट्वीट करके लिखा कश्मीर के कुलनाम में शहीद हुआ BJP4JnK के वीरों का वलिदान व्यर्थ नहीं होगा, खून का बदला लेने से लिया जाएगा …. BHARAT MATA के बहादुरों को सलाम … # शहीद_फिदा_हुसैन_जी # शहीद_उमर_रामजान_जी # शहीद_उम्र_रशीद_जी उर्स की शहादत पर नहीं जाएगा हमला,

जम्मू में श्रीनगर रवाना होने से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि आतंकियों ने जिस कायरता पूर्ण कार्य को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि यह तीनों कार्यकर्ता कश्मीर घाटी में 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराते थे और भारत माता की जय कहते थे।

रैना ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि पाकिस्तान ने बड़ा जघन्य अपराध किया है और पाकिस्तान को इस अपराध की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारी शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और खून के कतरे कतरे का बदला लिया जाएगा।

रविंद्र रैना ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान शांति का दुश्मन है और वक्त आ गया है कि सारे विश्व समुदाय को मिल के पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

रैना ने कहा कि पाकिस्तान के एक मंत्री ने पाकिस्तान की संसद में माना कि पाकिस्तान ने पुलवामा हमला किया है। जिससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

वह आतंकियों को हथियार मुहैया करवा रहा है और अब समय आ गया है कि सारे विश्व समुदाय को एक होकर पाकिस्तान में चल रहे सभी ट्रेनिंग कैंप पर हमला करना चाहिए और आतंकियों को खत्म करना चाहिए।

आप को बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए दुख जताया है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की मैं निंदा करता हूं. जम्मू-कश्मीर में अच्छा काम कर रहे थे। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके साथ है. उनकी आत्मा को शांति मिले।”

आप को बता दे की कश्मीर में आतंकवादियों ने गुरुवार देर शाम करीब 8:20 बजे कुलगाम जिले के ईदगाह वाई के पोरा इलाके में बीजेपी जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन याटू और दो अन्य कार्यकर्त्ता उमर राशिद बेग और उमर रमजान हजाम परगोली मारकर हत्या कर दी।

घायल कार्यकर्त्ताओं को काजीगुंड के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठा कर घटनास्थल के भागने में सफल हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों कार्यकर्त्ताओं की हत्या के मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...