राजस्थान में जारी सियासी संकट पर प्रदेश के बीजेपी प्रेजिडेंट भगत ने टिपण्णी की है।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जब मामला राजस्थान का है तो कांग्रेस उत्तराखंड सहित देश के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन क्यों कर रही है? वह अपने ही कर्मों से वेंटिलेटर पर है और कर्मों का फल तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।
भगत ने कहा कि कांग्रेस बिखराव की ओर है। राजस्थान में जो हो रहा है, वह काग्रेस के भीतर बिखराव और अधिनायक वाद के खिलाफ विद्रोह का प्रमाण है।
भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई गईं। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने मास्क नहीं पहने।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि यह प्रदर्शन कोविड-19 की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन था।