योगी आदित्नाथ चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पंसदीदा स्टार प्रचारक
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्नाथ चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पंसदीदा स्टार प्रचारक बन गए हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए हैं।
अब चूंकि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहा है तो एक बार फिर उनकी मांग बढ़ गई है।
बिहार में बीजेपी उम्मीदवार मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की सभा कराने की मांग कर रहे हैें।
रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूंची में वैसे तो कई नाम हैं।
लेकिन बिहार के बीजेपी प्रत्याशी पीएम प्रधानमंत्री मोदी के बाद यूपी सीएम योगी की चुनावी सभा अपने क्षेत्र में चाहते हैं।