1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद को एसएसपी का जवाब, काफिले पर हमले की कोई पुष्टि नहीं

भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद को एसएसपी का जवाब, काफिले पर हमले की कोई पुष्टि नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद को एसएसपी का जवाब, काफिले पर हमले की कोई पुष्टि नहीं

भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद को एसएसपी का जवाब, काफिले पर हमले की कोई पुष्टि नहीं

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उनके काफिले पर गोली चलाई गईं।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के इस दावे पर अब यूपी पुलिस का बयान आया है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिल पर गोली चलने के फिलहाल सबूत नहीं मिले हैं, इस बात पुष्टी नहीं हुई है।

भीम आर्मी चीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, बुलन्दशहर के चुनाव में हमारे प्रत्याशी उतारने से विपक्षी पार्टीयां घबरा गई है और आज की रैली ने इनकी नींद उड़ा दी हैं।

जिसकी वजह से अभी कायरतापूर्ण तरीके से मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गई हैं। यह इनकी हार की हताशा को दिखाता है. ये चाहते है कि माहौल खराब हो लेकिन हम ऐसा नही होने देंगे।

https://twitter.com/AzadSamajParty_/status/1320385061695320069

चंद्रशेखर के ट्वीट के बाद आजाद समाज पार्टी की तरफ से एक ट्वीट किया गया। आजाद समाज पार्टी ने लिखा, चुनाव प्रचार से लौटते समय भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद के काफिले पर बुलन्दशहर में फ़ायरिंग हुई हैं।

समाज से निवेदन है कि शांति बनाए रखें सरकार चन्द्र शेखर आज़ाद की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त करे और अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। ये क़ाफ़िला रुकने वाला नहीं है. जय भीम।

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष सिंह और जिलाधिकारी ने भी मौके पर जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि मारपीट हुई थी किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि रविवार को आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम की सभाएं थी। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक भीड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को शांत करवाया। किसी भी तरह की फायरिंग सूचना नहीं हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...