वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हाथरस की 4 वर्षीय बच्ची के इगलास अलीगढ़ के अपनी मौसी के यहाँ रहने के दौरान हुए दुष्कर्म व निधन को लेकर बताया कि अलीगढ़ के इगलास थानाक्षेत्र में चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि 4 वर्षीय बच्ची को एक घर मे बंधक बना रखा है जिसकी हालत बहुत ख़राब है।
तत्काल सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्ची को अपने क़ब्ज़े में लिया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके बाद मेडिकल ओपिनियन लिया गया जिसमें ये पता चला कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।
21 सितंबर को बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत लिखित में दी थी जिसमें लिखा कि बच्ची की मौसी व उसके लड़के ने बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया है और उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर मामले की विवेचना शुरू की।
आरोपी मौसी के लड़के को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था जिसमें लड़के ने गलत काम करने को स्वीकारा भी है और आरोपी मौसी गांव से फ़रार हो गई जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थीं।
लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी मौसी को नहीं पकड़ पाने को लेकर एसएचओ/इंस्पेक्टर इगलास थाना को तत्काल प्रभाव से मेरे द्वारा सस्पेंड किया गया है। फ़रार मौसी को पकड़ने के लिए 2 टीम गठित कर दी गई हैं।