1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना संकट के बीच अमेरिका में मैदान पर खेल की हुई वापसी

कोरोना संकट के बीच अमेरिका में मैदान पर खेल की हुई वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट के बीच अमेरिका में मैदान पर खेल की हुई वापसी

न्यूयॉर्क: लंबे समय से कोरोना महामारी झेल रहा खेल जगत अब इससे उबरता हुआ दिख रहा है। जहां कुछ देशों में खेल के इवेंट दोबारा शुरू हो गए हैं, तो वहीं कुछ जगह फैंस भी खेल देखने स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।

बतादें कि, कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में भी खेल की वापसी हो गई है। वहां शनिवार रात अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) 249 के मुकाबले हुए। यह अमेरिका में करीब दो महीने बाद हुआ खेल का पहला इवेंट था। अमेरिका के 31 साल के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट जस्टिन गेजे चैंपियन बने। शनिवार को 11 फाइट हुईं। सभी में फैंस की एंट्री बैन थी। सिर्फ फाइटर, उनके कोच, यूएफसी से जुड़े कर्मचारी, ब्रॉडकास्ट क्रू और कुछ जर्नलिस्ट थे। अमेरिका में 13 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...