1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का एलान : बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सपा छेड़ेगी न्याय युद्ध

अखिलेश यादव का एलान : बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सपा छेड़ेगी न्याय युद्ध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव का एलान : बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए सपा छेड़ेगी न्याय युद्ध

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस की मृत बेटी सहित दुष्कर्म की शिकार सभी बेटियों-बहनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ‘न्याय युद्ध छेड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश के सभी परिवारों को बहन-बेटियों की रक्षा के लिए एक साथ आना होगा, तभी सत्ता की अहंकारी नींद टूटेगी।

अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि हाथरस दुष्कर्म कांड का सच उजागर होना चाहिए। इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के, मौजूदा जज से कराई जानी चाहिए। इससे संबंधित अधिकारियों का नार्को टेस्ट भी होना चाहिए।

साथ ही जांच की निष्पक्षता के लिए प्रभावित करने वाले डीएम को भी वहां से हटाया जाना चाहिए। वैसे भाजपा की राज्य सरकार से तो जनता का विश्वास ऐसे टूटा है कि लखनऊ में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दूसरे राज्य में केस दर्ज करा रही है।

उन्होंने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि जिसकी साजिश करने में मास्टरी है, वही विपक्ष पर साजिश करने का आरोप लगा रहे है। पूरा प्रदेश बलात्कार और हत्याओं से थर्रा उठा है। बच्चियों का जीवन खतरे में है। कोई जिला नहीं बचा है जहां प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं न होती हो।

नाबालिग छात्राएं डरी-सहमी है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को रेप स्टेट बना दिया है। एक बात बहुत साफ है कि दुष्कर्म कांड के गुनहगार कितनी परतें ओढ़ लें, लेकिन सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...