नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।सपा के मुखिया यानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर कटाक्ष किया है। हालांकि, उन्होंने नाम नहीं लिया। इशारे-इशारे में उनकी बातों का अलग ही अंदाज में जवाब दिया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा बड़े भोले बन के वे पूछ रहे हैं इसमें क्या है काला, नीयत जिनकी काली है, सीरत जिनकी काली है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए तीन कृषि कानून को लेकर देश में सियासत तेज है। सभी राजनीतिक पार्टी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है। सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष नेता लगातार जुबानी हमला चालू है।
बड़े भोले बन के वे पूछ रहे हैं इस में क्या है काला,
नीयत जिनकी काली है, सीरत जिनकी काली है।— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2021
आप को बता दे कि कृषि कानूनों को लेकर राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज विपक्ष पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने ये सवाल भी पूछा कि, ”कानून में काला क्या है।” उनके इसी सवाल पर अखिलेश यादव नेे ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कृषि कानूनों और किसान आंदोलन पर सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए ये भी कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले कल में भी रहेगी। कई बार विपक्ष की तरफ से ये बात सामने आती है कि, आप कहते हैं कि सब मोदी जी की सरकार ने किया है पिछली सरकारों ने तो कुछ भी नहीं किया। मैं इस मामले में ये कहना चाहता हूं कि इस प्रकार का आरोप लगाना उचित नहीं है।
साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिपक्ष काे धन्यवाद देते हुए कहा, ”उन्होंने किसान आंदोलन पर चिंता की और आंदोलन के लिए सरकार को जो कोसना आवश्यक था, उसमें भी कंजूसी नहीं की और कानूनों को जोर देकर काले कानून कहा। मैं किसान यूनियन से 2 महीने तक पूछता रहा कि कानून में काला क्या है।”