हाथरस कांड को लेकर देशभर के लोगों में उबाल है जिसको लेकर अब राजनीति चरम पर है।
लखनऊ सपाइयों के बवाल के बाद आज मेरठ में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है और हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।
वही हाथरस में प्रशासन और पुलिस के रवैए को भी गैर जिम्मेदाराना करार दिया। पदयात्रा के दौरान सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता सर्किट हाउस पर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वही हंगामे की आशंका को देखते हुए कई थानों का पुलिस और एक कंपनी आरएएफ बल तैनात कर दिया गया।
इस इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया। समाजवादी पदयात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 की गाइड लाइन का सरेआम उल्लंघन किया गया।