कानपुर- समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव फ़तेह बहादुर सिंह गिल और समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी नगर जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रामादेवी चौराहे पर कृषि बिल को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं फ़तेह बहादुर सिंह गिल ने बताया कि भारत एक कृषि क्षेत्र वाला किसानो का देश हैं और आजादी के पहले से और अब तक किसानो की बहुत बड़ी भूमिका रही है। चाहे वह युद्ध का समय हो चाहे वह कोविड-19 महामारी का समय हो किसानो ने हमेशा बहुत बड़ी भूमिका निभायी है।
उन्होंने कहा कि यह बिल किसानो के हित में नहीं है। आवश्यक वस्तु अधिनियम भण्डार से इस विधेयक में काला बाजारी बढेगी और उद्योगपति भंडारण जमा करके मुँह मांगे दामो में बेचेंगे। जिसकी वजह से महँगाई बढेगी और इसमें किसानो का दूर – दूर तक कोई हित नहीं है।
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने बताया कि यह कृषि बिल सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियो के हित के लिए ही लाया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ऋषि पाल, शांतनु सैनी , हर्षित यादव, आशीष कुशवाहा मौजूद रहे।