1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिपाही ने साथियों संग दो दोस्तों को पीटकर चेन व नगदी छीनी, पढ़े पूरी खबर

सिपाही ने साथियों संग दो दोस्तों को पीटकर चेन व नगदी छीनी, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिपाही ने साथियों संग दो दोस्तों को पीटकर चेन व नगदी छीनी, पढ़े पूरी खबर

बिधनू मगरासा गांव स्थित नर्सिंगहोम से लौट रहे दो दोस्तों को शनिवार रात एक सिपाही ने आधा दर्जन साथियों संग पीटकर गले से चेन व नगदी छीन ली।

घटना नर्सिंगहोम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपित सिपाही बांदा जिले के जमालपुर थाने में डायल 112 की गाड़ी में तैनात है।

दलेलपुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव शनिवार को पसिकपुरवा निवासी दोस्त शीबू सिंह के संग मगरासा गांव स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती मरीज को देखने गए हुए थे।

 

देर रात नर्सिंग होम से निकलकर वह गाड़ी में बैठने जा रहे थे। आरोप है कि तभी बांदा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी में तैनात पसिकपुरवा निवासी सिपाही अखिलेश सिंह उर्फ सोनू आधा दर्जन साथियों संग आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

इस दौरान हमलावरों ने गले में पड़ी चेन और दस हजार रुपये की नगदी छीन ली।

नर्सिंगहोम के कर्मचारियों के एकत्र होने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

 

थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि सिपाही की पत्नी वर्तनमान ग्राम प्रधान है। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मारपीट हुई थी।

तहरीर के आधार पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...