1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए है

दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए है

दुनियाभर में कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है। पूरी दुनिया में 1.15 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और यह संख्या हर दिन लाखों में बढ़ रही है।

अगर मरने वालों की बात करें तो दुनिया भर में अब तक इस घातक कोरोना ने साढ़े पांच लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है।

65 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. 44 लाख 84 हजार एक्टिव के हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां लगभग 30 लाख से आस पास कोरोना के मामले है।

 ब्राजील में कुल 16 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं और ब्राजील के बाद अब भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...