1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर : सनसनीखेज वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

सीतापुर : सनसनीखेज वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर : सनसनीखेज वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

घटना पिसावा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की है। युवती बरेली जनपद के भोजपुर की रहने वाली युवती का विवाह करीब तीन माह पूर्व हुआ था।

पति की उम्र ज्यादा होने के चलते युवती का संबंध पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार शाहजहापुर निवासी प्रताप से हो गया।

युवती शादी के कुछ दिन बाद अपने मायके चली आई और वहां प्रताप के साथ उसके घर में बतौर पत्नी के रूप में रहने लगी लेकिन प्रताप अभी शादी नहीं करना चाह रहा था।

 

इसी बीच प्रताप अपनी प्रेमिका को जनपद सीतापुर से कपड़े दिलाने की बात कह कर मोटरसाइकिल से ले आया और पिसावां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

प्रेमिका के शोर मचाने पर खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख प्रेमी प्रताप अपने साथी के साथ भाग निकला।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जला हुआ पाया और इतना ही नहीं मौके से ग्रामीणों ने प्रेमी की चप्पल व पेट्रोल की बोतल भी बरामद की।

 

सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और घायल प्रेमिका को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

सनसनीखेज वारदात को लेकर एसपी आरपी सिंह का कहना है कि पूरे मामले को लेकर प्रताप की गिरफ्तारी के लिये टीमे भेजी गयी है।

 

घटना की शुरुआत जनपद बरेली और शाहजहापुर से शुरू हुई है। दोनों ही जगहों के लिये पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

घायल युवती को इलाज के लिये एक निरीक्षक के साथ लखनऊ भिजवाया गया है और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...