सदरपुर इलाके के जहांगीराबाद निवासी अल्तमश व पड़ोस के बजेहरा गांव निवासी राजा मान सिंह के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी।
बुधवार को जब अल्तमश के खेत में गन्ना कटने लगा तो राजामान सिंह ने विरोध किया। इस बात में दोनों पक्ष भिड़ गए और खेत में ही मारपीट होने लगी।
मारपीट की खबर जब दोनों के गांव वालों को हुई तो दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी डंडों से लैस होकर पहुंच गए।
इस बीच दोनों ओर से फायरिंग हुई, अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।
दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। इस मारपीट व फायरिंग में राजामान सिंह को गोली लगने की बात कही जा रही है।
राजामान सिंह के अलावा उसके पक्ष के जीतेंद्र उर्फ मुनेजर व प्रदीप भी जख्मी हुए। जबकि दूसरे पक्ष से अल्तमश , फैजान व राजेश जख्मी हुए।
खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक डीसीएम भी पकड़ी है। जिसमें लाठी – डंडे मिले हैं।
एसओ उमाकांत दीपक का कहना है कि दो पक्षों में जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है और छह लोग जख्मी हुए हैं।
उनको सीएचसी बिसवां भेजा गया है फायरिंग भी हुई है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर किया जा रहा है।