सीतापुर : सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली मिश्रित पुलिस को सफलता हाथ लगी। दरअसल पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
इन सभी अभियुक्तों के पास से एक-एक प्लास्टिक की पिपिया बरामद की गई। जिसमें दस- दस लीटर कच्ची शराब थी। इन सभी की गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी मिश्रित के नेतृत्व में मिश्रिख कोतवाली पुलिस के द्वारा की गई। सभी अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली मिश्रित में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।