1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गायक सोनू निगम ने सीएम योगी से की मुलाकात, राम मंदिर के लिए दिया है योगदान

गायक सोनू निगम ने सीएम योगी से की मुलाकात, राम मंदिर के लिए दिया है योगदान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गायक सोनू निगम ने सीएम योगी से की मुलाकात, राम मंदिर के लिए दिया है योगदान

जाने-माने गायक सोनू निगम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नींव के निर्माण पर भी अब सहमति बन चुकी है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम रामलला के दर्शन करने राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता संजय निरुपम व फिल्म निर्माता संदीप सिंह भी मौजूद थे।

बता दें कि, मंदिर निर्माण के बाद राजनेताओं समेत तमाम बड़ी हस्तियां रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी. वह अधिकतर समय दुबई व मुंबई में रहते हैं। इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया।

राम लला का दर्शन कर मन में अजीब सी शांति व आनंद का अनुभव हुआ है। सोनू निगम ने कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईंट रख दूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...