कोरोना के बीच हुए चुनाव में सिंगापुर की सत्तारुढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी ने एक बार फिर विजय हासिल कर ली है। उन्हें 93 में से 83 सीटें जीतीं।
सिंगापुर में अब प्रधानमंत्री ली सेन लूंग फिर से गद्दी पर बैठेंगे। विपक्षी वकर्स पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।
जनरल सेक्रेटरी प्रीतम सिंह अब संसद में विपक्ष के नेता होंगे। उनकी पार्टी को 2015 की तुलना में चार सीटें ज्यादा मिली हैं।
पीएम लूंग ने कहा कि मैं महामारी से निपटने और इकोनॉमी सुधारने में इस जनादेश का इस्तेमाल करुंगा। सिंगापुर के लोगों ने मुझपर और पार्टी पर भरोसा किया, इस पर मुझे गर्व है।
आपको बताते चले, पीएपी यहां पर 1965 से ही सत्ता में है। इस बार इसे 61.24 फीसदी वोट हासिल हुए। यह 2015 में हुए चुनावों की तुलना में 8.7 फीसदी कम है।