1. हिन्दी समाचार
  2. कर्नाटक
  3. सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM!, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM!, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

कर्नाटक में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है! बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस आलाकमान में सहमति बन गई है! गुरुवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि किसी भी वक्त कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं सिद्धारमैया के साथ रेस में आगे चल रहे डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस उलझे हुए प्रकरण को पूरी तरह से सुलझाने में आलाकमान को एक दिन का वक्त और लग सकता है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM!, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

नई दिल्ली: कर्नाटक की सत्ता पर कांग्रेस के काबिज होने के बाद  मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है! बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस आलाकमान में सहमति बन गई है! गुरुवार को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि किसी भी वक्त कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं सिद्धारमैया के साथ रेस में आगे चल रहे डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस उलझे हुए प्रकरण को पूरी तरह से सुलझाने में आलाकमान को एक दिन का वक्त और लग सकता है। इससे पहले सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उससे एक दिन पहले सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनसे सरकार गठन पर चर्चा की थी। सिद्धारमैया बुधवार को सोनिया गांधी के घर भी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा की।

खबर है कि शिवकुमार डिप्टी सीएम के पद को लेकर राजी हो गए हैं। उनके पास कर्नाटक के गृहमंत्री का चार्ज भी होगा और इसमें सिद्धारमैया की कोई दखलअंदाजी नहीं होगी। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों नेताओं के अपने अपने तर्क हैं और दोनों अपनी बात पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार कर्नाटक में राजस्थान जैसी स्थिति न बनने देने का तर्क दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो उसकी स्थिति सचिन पायलट जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद डीके ने ही पार्टी को राज्य में फिर से मजबूत किया है। उसी का नतीजा है कि पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में 135 सीटें मिली हैं।

गौरतबल है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव से पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया था। जिसके चलते सीएम पद के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दावेदारी की थी। इसके बाद आलाकमान ने दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया था। चार दिन के गहन मंथन और कई दौर की बातचीत के बाद सहमति बन पाई। कर्नाटक में सिद्धारमैया कांग्रेस के बड़े नेताओं में सुमार हैं। उन्हें पहले से ही सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार से ज्यादा मजबूत दावेदार माना जा रहा था। सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक जीवन में कुल 12 चुनाव लड़े, इनमें से 9 में जीत हासिल की। सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री भी रहे हैं। वे इससे पहले 1994 में जनता दल सरकार में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री थे। फिलहाल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला भी नहीं है। जबकि डीके शिवकुमार के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। इन दोनों ही नेताओं को गांधी परिवार के करीबी माना जाता है। सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से आते हैं जो कर्नाटक का तीसरा बड़ा समुदाय है। सिद्धारमैया को कर्नाटक में ओबीसी का सबसे बड़ा नेता माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...