गुनाः श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय, त्रिमूर्ति कॉलोनी, गुना का 31वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का विशेष पूजन, महामस्त का अभिषेक एवं आराधना की गई।

प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान की भक्ति में लीन होकर मंगलाचरण, भजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट