पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव जैसे जैसे पास आता जा रहा है वैसे वैसे पश्चिम बंगाल के राजनीती तेज होती जा रही है। पश्चिम बंगाल में सभी पार्टी अपनी चुनावी तयारी में तेजी से जुटी है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव का माहौल जैसे जैसे तेज होता जा रहा है वैसे वैसे वहाँ की राजनीति तेज होती जा रही है। पश्चिम बंगाल अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने टीएमसी के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी को आज पेश होने के लिए कहा है। शुभेंदु को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच पहुंचना है।
बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने टीएमसी विधायक शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है क्योंकि यह संविधान के प्रावधानों और सदन के नियमों के अनुरूप नहीं है।
बनर्जी ने इस बात का जिक्र किया कि अधिकारी ने इस्तीफा उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं सौंपा। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते कि अधिकारी का यह कदम स्वैच्छिक और वास्तविक है या नहीं।
बिमान बनर्जी ने कहा कि जब तक मैं इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाता कि इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है, मेरे लिए भारत के संविधान के प्रावधानों और पश्चिम बंगाल विधानसभा में कामकाज के नियमों के आलोक में इसे स्वीकार करना संभव नहीं है।
ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा 16 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में सौंपा था। उस वक्त विधानसभा अध्यक्ष सदन में उपस्थित नहीं थे।
विमान बनर्जी ने कहा कि इस्तीफे पर कोई तारीख नहीं लिखी थी। उन्होंने हालांकि कहा कि ई-मेल पर भेजे गए पत्र में तारीख थी। उन्होंने अंतर को संदिग्ध मामला करार देते हुए कहा कि वह अधिकारी द्वारा इस्तीफे की प्रामाणिकता के बारे में उन्हें संतुष्ट किए जाने के बाद ही इस्तीफा स्वीकार करेंगे।
पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे गए अपने त्याग पत्र में, अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख को उनके द्वारा दिए गए अवसरों और चुनौतियों के लिए धन्यवाद दिया था। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड-श्रेणी की सुरक्षा कवर और बुलेट प्रूफ वाहन को मंजूरी दी है।
शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था जिससे बाद वह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गये। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में अब भी टीएमसी के सदस्य हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार को वह दोपहर 1.30 बजे तक सदन में थे, लेकिन अधिकारी ने 2.10 बजे विधानसभा सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी को मामले में अपनी बात कहने के लिए व्यक्तिगत रूप से 21 दिसंबर को उपस्थित होने को कहा गया है।