मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों व्यस्त है सरकार- अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है।
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार से सवाल पूछा था। प्रियंका गांधी ने पूछा था कि, ‘क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा?’
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने लिखा, ‘महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं।
उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।
महिलाओं के ख़िलाफ़ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियाँ आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है.
सरकार परिवारवालों का दर्द समझे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 18, 2020
इससे पहले उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलाव को एक पोस्टर झासा किया है। जिस पर लिखा है कि, यूपी में पिछले 48 घंटों में महिलाओं के खिलाफ हुए भयावक अपराध’ साथ ही लिखा है कि मिशन शक्ति में यूपी सरकार का दावा। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विट करते हुए पूछा है कि, क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा? क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।’