1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव-शिवपाल यादव

सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव-शिवपाल यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव-शिवपाल यादव

सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव-शिवपाल यादव

वर्ष-2022 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। मगर, गठबंधन में चुनाव को लेकर सबसे पहले हाथ सपा की ओर बढ़ाया जाएगा।

 

उसके बाद बाकी अन्य राजनीतिक दल हैं, जिनके साथ मिलकर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव कंकरखेड़ा में एक शोरूम का उदघाटन करने आए थे।

जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी है। कंकरखेड़ा निवासी ममता अग्रवाल के गुरुद्वारा रोड स्थित राजमंदिर शू एम्पोरियम शोरूम का उदघाटन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार जल्दबाजी में ताबड़तोड़ निर्णय ले रही है, मगर उससे देश की जनता को नुकसान हो रहा है।

एक सवाल के जबाव में पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में तो तीन मुख्यमंत्री होते थे, मगर वर्तमान प्रदेश की भाजपा सरकार में कितने मुख्यमंत्री हैं, इसकी संख्या तो कोई नहीं गिन पा रहा। सरकार ठोस कदम नहीं ले पा रही है।

हम लोहिया जी की विचारधारा के लोग हैं। जो भी दल समान विचारधारा का होगा, उसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं पर धरना प्रदर्शन के केस दर्ज हो रहे हैं। उनसे हम घबराते नहीं है। राजनीति में यह सब होता है। इस दौरान प्रसपा नेता अमित जानी, जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, मनोज शर्मा, अज्जू पंडित, नितिन कोहली, शम्मी बोहरा, पिंकी यादव, रवि यादव, विविन चौधरी आदि थे।

जब शिवपाल सिंह यादव से पूछा गया कि क्या वह आने वाले चुनाव में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। भाजपा उन पर मेहरबान है। इस पर उनका जबाव था कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भाजपा के साथ कभी चुनाव नहीं लड़ेगी।

मुझे भाजपा से बहुत ऑफर मिले, मगर कभी तवज्जों नहीं दी। चुनाव में हमारा चुनाव चिन्ह चाबी ही रहेगा। नेताजी मुलायम सिंह यादव हमारे बड़े भाई और आदरणीय हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...