1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ईडी की छापेमारी बाद बोले शिवसेना विधायक- चुप नहीं करा सकती, महाराष्ट्र के लिए फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं

ईडी की छापेमारी बाद बोले शिवसेना विधायक- चुप नहीं करा सकती, महाराष्ट्र के लिए फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ईडी की छापेमारी बाद बोले शिवसेना विधायक- चुप नहीं करा सकती, महाराष्ट्र के लिए फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं

शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने उनके परिसरों पर ईडी की छापेमारी के बाद मंगलवार को इंटरव्यू में कहा कि इस प्रकार के कदम उन्हें चुप नहीं करा सकते और वह मुंबई एवं महाराष्ट्र के लिए ‘फांसी पर भी लटकने’ को तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ईडी के एक दल ने उनके कार्यालय एवं घर में तलाशी ली है, और कई दस्तावेज जब्त कर लिया है। उन्होंने अपनी जारी रखते हुए आगे कहा कि वह करीब 30 साल से निर्माण और होटल कारोबार कर रहे हैं और नियमित रूप से कर दे रहे हैं।

सरनाइक ने कहा कि, ‘मेरे स्टाफ और बेटे ने ईडी के लोगों को जानकारी दी, लेकिन वे संतुष्ट नहीं थे।’ सरनाइक ठाणे के ओवाला-मजीवाडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पत्र लिखकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के 2018 के एक मामले को फिर से खोलने की मांग की थी।

आप को बता दे कि गोस्वामी इस समय जमानत पर हैं। सरनाइक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव लाए जाने की भी मांग की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...