शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संजय राउत की गुरुवार को एंजियोप्लास्टी की जाएगी। पिछले साल नवंबर महीने में एक बार लीलावती अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। डॉक्टर मैथ्यू और डॉक्टर अजित मेनन के मार्गदर्शन में राउत की एंजियोप्लास्टी की जानी है।
यह जानकारी उनके एक पारिवारिक सदस्य की ओर से दी गई। अस्पताल जाते वक्त संजय राउत ने अपने अंदाज में एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, ”आप की शुभकामनांए साथ है ही। जल्दी ठीक होकर वापस आता हूं।”
संजय राउत शिवसेना की ओर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा लेने वाले मुखर नेता माने जाते हैं। शिवसेना की ओर राज्य सभा सांसद के साथ साथ वे पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक भी हैं।
संजय राउत ने काफी लंबे समय तर शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के साथ भी काम किया। बाला साहेब ठाकरे ने उन्हें महज 28 साल की उम्र में सामना अखबार की कमान सौंप दी थी।
आप को बता दे कि संजय राउत की एक बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है। पिछले साल दो स्टेंट राउत को लगाए गए थे। इस साल दो और स्टेंट लगाए जाने हैं। जिसके लिए राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती होंगे। ये स्टेंट अप्रैल 2020 में ही लगाए जाने थे लेकिन कोरोना महामारी के वजह से यह आपरेशन आगे बढ़ाना पड़ा था।
पिछले साल जब संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे तब डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी की थी जिसमें दो ब्लॉकेज पाए थे। उसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी।
यह एंजियोप्लास्टी करने में भी डॉक्टर मैथ्यू और डॉक्टर अजीत मेनन शामिल थे। आपको बता दें कि दिल की बीमारी का पता लगाने के लिए एंजियोग्राफी का सहारा लिया जाता है। एंजियोग्राफी को पूरा करने के लिए 5 से 10 मिनट का समय लगता है।
जिसके जरिए हृदय की पूरी जानकारी मिल जाती है और आगे के इलाज में काफी सहूलियत होती है। यह पता चल जाता है कि किस तरह का इलाज मरीज को दिया जाना चाहिए।
इस ही के साथ आप को बता दे कि मुंबई में की राजनीति इन दिनों फिल्म सिटी को लेकर बेहद गर्म है। योगी आदित्यनाथ यूपी में फिल्म सिटी बनाने को लेकर दो दिन के मुबंई दौरे पर हैं।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे पर तंज करते हुए संजय राउत ने आज कहा कि मुंबई से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर जाना कोई मजाक है क्या? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बात करने के लिए दक्षिण भारत भी जाएंगे या सिर्फ मुंबई में ही आए हैं।