बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर अब विपक्ष हमलावर है। महाराष्ट्र सरकार शिवसेना ने एनडीए की सरकार पर आरोप लगते हुए इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है।
मुंगेर में फायरिंग की घटना को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना दूसरे राज्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता अब तक भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करते, अब बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं ?’
गौरतलब है कि बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए।
एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।
उन्होंने आगे लिखा आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।’
आप को बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले मुंगेर जिले में सोमवार देर रात देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
जिस पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा की गयी गोलीबारी में 20 साल के युवक की मौत हो गयी थी।