1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. CAA: भारत का आंतरिक मसला- शेख हसीना

CAA: भारत का आंतरिक मसला- शेख हसीना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: भारत का आंतरिक मसला- शेख हसीना

नागिरकता संशोधन कानून को लेकर जहां देश के अंदर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इसका कानून पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि सीएए पड़ोसी देश का आंतरिक मामला है और इस विषय पर मैं कुछ नहीं बोल सकती हूं।

आपको बता दें कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना कहा कि भारत को इस एक्ट की कोई जरूरत नहीं थी। साथ ही पीएम शेख हसीना कहा कि साल 2019 में पीएम मोदी ने जब उन्होंने मुलाकात की थी उस समय भी पीएम मोदी ने इस कानून को आंतरिक मसला बताया था।

पीएम शेख हसीना ने आगे कहा कि बांग्लदेश में महज 10 फीसदी लोग हिंदू हैं, जबकि सिर्फ 0.6 पर्सेंट बौद्ध हैं। साथ ही कहा अभी तक ना तो कोई भारत से बांग्लादेश आया है और अभी तक कोई भी नागरिक धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत नहीं गया है।

आपको बता दें कि पीएम शेख हसीना ने कहा कि भारत से अभी कोई नागरिक बांग्लादेश नहीं आया है। लेकिन वहां लोग परेशनियों का सामना कर रहे है। आपको बता दें कि भारतीय संसद ने हाल ही में नागरिकता कानून बिल को मंजूरी दी थी। इस कानून के अतर्गत 31 दिसंबर, 2014 तक अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को  भारत की नागरिकता दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...