रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
मुजफ्फरनगर : पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करना कानूनी जुर्म है और सरेआम अश्लील हरकत सामाजित नजरिए से भी गलत है लेकिन आपको एक ऐसी घटना से अवगत करा रहे हैं जहां पुलिस ने एक महिला के ऐसे आपराध में रंगे हाथों गिरफ्तार किया जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक महिला को सरेआम अश्लील हरकत करने के अपराध में गिरफ्तार किया है, जहां आरोपी महिला मुजफ्फरनगर की न्यू मंडी में अश्लील हरकत कर युववाओं को अपने पास बुला रही थी और महिला की गिरफ्तारी होने पर महिला को महंगा पड़ गया। जहां कोर्ट ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को दो दिन जेल में कैद रहने की सजा सुना दी और जुर्माना लगाया. अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
5 हजार का जुर्माना और 2 दिन की जेल
बता दें कि मुजफ्फरनगर कोर्ट में एक महिला के पेश किया गया जहां महिला पर सरेआम पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करने का दोषी करार दिया गया और सजा के तौर पर महिला के 2 दिन की जेल और 5 हजार रूपये भरने होंगे और अगर यदि महिला समय पर 5 हजार रूपये नहीं दे पाती है तो 7 दिन सलाखों के पीछे और काटने होंगे।बता दें कि इस केस की सुनवाई मुजफ्फरनगर कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार सिंह ने की है।

25 सितंबर, 2016 का है पूरा मामला
सरकारी वकील राम अवतार सिंह का कहना है की पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करने के जुर्म में महिला को 25 सितंबर, 2016 को मुजफ्फरनगर जिले के न्यू मंडी से पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. वह उस वक्त गलत इशारे करके लड़कों को अपने पास बुला रही थी. तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को खुलेआम अश्लील हरकत करने के आरोप में अरेस्ट कर लिया।महिला पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।