राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार का आज जन्म दिन है। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1940 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। उनके जन्म दिन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि शरद पवार जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र का वरदान दें।
शरद पवार राजनीति में लंबे समय से हैं। महाराष्ट्र में उनकी गहरी पैठ है। महाराष्ट्र के 3 बार सीएम और 3 बार केंद्र में मंत्री पद संभाल चुके हैं। फिलहाल उनके UPA के अध्यक्ष बनने की चर्चा तेजी से चल रही है।
शरद पवार के पास राजनीतिक अनुभव और करीब हर पार्टी के नेताओं से बेहतर संबंध हैं। 55 सालों के राजनीतिक अनुभव के साथ, शरद पवार 1967 से एक भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं हारे हैं। पवार को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। देश के पीएम मोदी ने भी उन्हें राजनीतिक गुरु कहा है।
Best wishes to @PawarSpeaks Ji on his birthday. May Almighty bless with good health and a long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2020
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार प्रमुख विपक्षी नेताओं में से एक हैं और उन्हें देश में भाजपा विरोधी मोर्चे का प्रमुख चेहरा माना जाता है। शरद पवार ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को समर्थन देकर शिवसेना की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
शरद पवार राजनीति में वह 50 साल से अधिक बिता चुके हैं। वह इस समय राज्यसभा सांसद हैं। वह महाराष्ट्र के तीन बार सीएम रहे। केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे। 2005 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रहे। 2010 से 2012 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष भी रहे।
आदरणीय खा. शरद पवार साहेबांच्या ८०व्या वाढदिवसानिमित्त आयोजित डिजिटल व्हर्च्युअल रॅली https://t.co/hW5Yospi06
— NCP (@NCPspeaks) December 12, 2020
शरद पवार के जन्म दिन के अवसर पर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि दिव्यांगजनों को फ्री में सहायता उपकरण मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल महाशरद की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद मार्च तक इस पोर्टल का ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।
याचबरोबर सामाजिक न्याय विभागांतर्गत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर संशोधन व प्रशिक्षण संस्था, पुणे अर्थात बार्टीच्या 'ई-बार्टी' या नवीन मोबाईल अॅपचे लोकार्पण देखील उद्या आदरणीय खा. @PawarSpeaks साहेबांच्या वाढदिवसानिमित्त होणाऱ्या सोहळ्यामध्ये करण्यात येणार आहे – ना. @dhananjay_munde pic.twitter.com/X74FGIsG5j
— NCP (@NCPspeaks) December 11, 2020
मुंडे राज्य में सामाजिक अधिकारिता और विशेष सहायता मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनके विभाग का लक्ष्य महाशरद के जरिए राज्य के 29 लाख दिव्यांगजनों की मदद करने का है।
मंत्री धनंजय मुंडे ने बताया कि दिव्यांगों के लिए कई ऐसे उपकरण हैं जो वो नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में ब्रेल किट, सुनने की मशीन, कृत्रिम अंग और बैटरी से चलने वाली व्हील चेयर जैसे कई उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।