1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली : बारिश ने ले ली मां सहित तीन बच्चों की जान, भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

शामली : बारिश ने ले ली मां सहित तीन बच्चों की जान, भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
शामली : बारिश ने ले ली मां सहित तीन बच्चों की जान, भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

शामली : अरब सागर में उठी ताउते चक्रवात का कहर मुंबई, गुजरात सहित कई राज्यों में देखने को मिला। जिसका असर देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में भी देखने को मिला। इसी चक्रवात का ये असर रहा कि मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरूवार को भी जारी रहा। इसी बीच उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक मकान की छत गिरने से तीन मासूम बच्चों सहित मां की मलबे में दबने से मौत हो गयी।

दरअसल पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कलन्दरशाह का है, जहां पर एक ही परिवार के 6 लोग मकान के भीतर सो रहे थे। जहाँ पर अचानक मकान की कच्ची छत भर-भराकर गिर गयी है। जिसमें 4 बच्चो सहित माँ की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि पिता व एक पुत्र को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना पर आसपास के लोगो व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में सभी घटनास्थल पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीएम संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इसके बाद में शवों को घर पर लाया गया। कुछ समय बाद चारों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल आने से पहले ही सभी की मृत्यु हो चुकी थी। शाहिद व एक बेटा बाहर बरामदे में सोए थे, इसलिए इन दोनों की जान बच गई और वे सुरक्षित है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में शाहिद की पत्नी अफसाना (36वर्ष), पुत्र सुहेल (14वर्ष), पुत्री सानिया (12वर्ष) और पुत्री इरन (10वर्ष) शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि छत गिरने से मारने वाले परिवार के सदस्यों को 16 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मरने वाले प्रति सदस्य के नाम पर परिवार को चार-चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...