रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: बंगाल का विधान सभा चुनाव का रण दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस विधान सभा चुनाव के लिए सबसे आक्रामक दिख रही है। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बंगाल के दौरे पर है। अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कूचबिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल में काफी गरीबी देखी। मोदी सरकार गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये देकर मदद करती है, लेकिन ममता दीदी को ये पसंद नहीं है। बंगाल में ये लागू नहीं है। भाजपा की सरकार बनी, तो ये योजना शीघ्र लागू हो जायेगी।
टीएमसी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता चुनाव में जुट गये हैं। पीएम ने भी किसानों के लिए घोषणा की है। इन्होंने कहा कि ममता दीदी किसानों को लाभ दिलाने के मामले में काफी लापरवाह हैं। भाजपा की सरकार बनी तो पहली की कैबिनेट में किसानों के एकाउंट में राशि भेजी जायेगी।