यूपी के शाहजहाँपुर में कच्ची शराब बेचकर सम्पति अर्जित करने वाले शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी संपत्ति पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
यहाँ पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर शराब माफियाओं की 14 एकड खेत को जब्त कर कुर्क कर लिया है।
शराब माफियाओं के खेत में खड़ी धान की फसल को जब्त करते हुए पुलिस ने प्रशासन की मौजूदगी में कम्पाइन लगाकर शराब माफिया के खेत में खड़ी धान की फसल को कटवा लिया है।
शाहजहांपुर की थाना खुटार पुलिस ने 9 सितंबर को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने पुलिस के साथ गांव मैनिया निवासी जीत सिंह ,रोशन सिंह , देशराज सिंह, कश्मीर सिंह शराब माफियाओं के खेत में खड़ी फसल को कुर्क किया था।
आज खेत में खड़ी धान की फसल को कटवा लिया। इन शराब माफियाओं पर खुटार थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाकर बेचने और पुलिस पर हमला करने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
साथ ही इन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। इन आरोपियों को शराब माफिया घोषित करते हुए पुलिस ने उनकी संपत्ति को कुर्क किया था।
वही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आरोप है कि संपत्ति कच्ची शराब से बेच कर बनाई गई है। इसलिये आरोपियों की 1. 46 करोड़ कीमत की 14 एकड़ खेत की कुर्की की गई थी। खेत में खड़ी धान की फसल पक जाने पर आज पुलिस ने कंबाइन ले जाकर फसल कटवा ली।
हालांकि खेत में 11 एकड़ धान की फसल खड़ी थी। शेष खेत खाली पड़ा था। कुर्की के बाद शासन के आदेश पर खुटार पुलिस ने जिला प्रसाशन की मौजूदगी में फसल को कटवा लिया है।
धान की बिक्री करवाकर राशि को शासन के खाते में जमा किया जाएगा। फिल्हाल पुलिस अब इस मामले एसडीएम के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की बात कह रही है।