1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर – निगोही थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाला विधायक का चालक गिरफ्तार

शाहजहांपुर – निगोही थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाला विधायक का चालक गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर – निगोही थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाला विधायक का चालक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा के ड्राइवर महेंद्र ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ लाठी-डंडा लेकर पावर हाउस पर हमला बोल दिया।

बिजली कर्मियों की पिटाई की गई। उसके बाद निगोही थाने पहुंचकर चक्का जाम करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया गया। जिससे इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए।

इंस्पेक्टर का मोबाइल भी छीन लिया गया। पुलिस ने विधायक के ड्राइवर समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद और 40-50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता दें कि निगोही थाना क्षेत्र में हमलापुर गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र वर्तमान में स्थानीय भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा का ड्राइवर हैं।

 

गुरुवार रात गांव में लो वोल्टेज आ रहा था। इसी बात से नाराज महेंद्र ग्रामीणों के साथ पावर हाउस पहुंचा, वहां उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की।

कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसमें दो कर्मचारी घायल भी हो गए। पावर हाउस में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद विधायक के ड्राइवर और ग्रामीणों ने थाने का रूख किया।

वहां बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर इंस्पेक्टर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विधायक के ड्राइवर और ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

जिसमें इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर का आरोप है कि पूर्व प्रधान ने हमले के वक्त उनका मोबाइल भी छिन लिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी और सीओ सदर ने भारी पुलिस बल के साथ जाकर जायजा लिया।

वहीं मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला व मारपीट समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विधायक के चालक महेंद्र राठौर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...