1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर :15 लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

शाहजहांपुर :15 लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर :15 लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

शाहजहांपुर :15 लाख की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

यूपी की शाहजहांपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शाहबाजनगर बाईपास से करीब 15 लाख की शराब हरियाणा मार्का की दो गाड़ियों से बरामद की है।

इसके साथ ही तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

दरसल ,आपको बतादे की थाना सदर बाजार पुलिस और एसपी की स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर शाहबाजनगर बाईपास से वाहन चेकिंग के दौरान सतवां खुर्द बाईपास पर स्थित बारात घर के पास से दो गाड़ियों से हरियाणा मार्का की 210 पेटी शराब की बरामद की है।

पकड़े गए अभियुक्त सूरज मलिक के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए है। इसके अलावा संजीव और विकास को भी गिरफ्तार किया है।

जिसमे अभियुक्त विकास जिला पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। वही अभियुक्त सूरज और संजीव उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले है।

एसपी एस आनंद ने बताया पकड़े शराब तस्करों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...