1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर : पुत्री के गर्भवती होने पर पिता और बेटे ने मिलकर उसका सर काट डाला

शाहजहांपुर : पुत्री के गर्भवती होने पर पिता और बेटे ने मिलकर उसका सर काट डाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर : पुत्री के गर्भवती होने पर पिता और बेटे ने मिलकर उसका सर काट डाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है यहां पुत्री के गर्भवती होने पर ऑनर किलिंग में एक पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पुत्री की बेरहमी से हत्या कर डाली।

यही नहीं उसका सर काट डाला और लाश को बोरे में भरकर डाल दिया। कल रात किशोरी की लाश मिलने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र के गांव में गजोधर नाम के व्यक्ति ने एक ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला जिसे सुनकर आपके हाथ पांव काप जाएंगे।

उसे शक था कि उसकी पुत्री का अवैध संबंध किसी से है और वह गर्भवती हो गई है इस पर उसने अपने पुत्र रामनिवास के साथ मिलकर अपनी पुत्री की हत्या कर डाली और उसका सर काट डाला।

सर काटने के बाद उसने धड़ को एक बोरे में बंद कर पानी में बहा दिया लगभग 10 से 15 दिन पहले हुई इस वारदात के बाद लाश को बुरी स्थिति में कल रात बरामद किया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की तो मामला ऑनर किलिंग का निकला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा किस्सा बता डाला।

उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद कर लिया गया है साथ ही उसके पुत्र रामनिवास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...