रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: सरकारी अफसर जब यूपीएसी क्रैक करते हैं, तो संविधान की कसम खाते हैं। इतना ही नहीं संविधान के अनुरुप अपने पद का निर्वहन करने का भी कसम खाते हैं। इन्ही सरकारी अफसरों के कंधो पर देश के सिस्टम का जिम्मा होता है। लेकिन जब इन्ही जिम्मेदारी के साथ-साथ वो गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। तो तैयार होती है यह कहानी, जो आज हम आपको बतायेंगे। लेकिन आप इसको किस्सा मत समझियेगा। यह एक वरिष्ठ अफसर के कारनामों का हकीकत है।
दरअसल, हाल ही में अपने पद से हटाए गए एक वरिष्ठ अफसर का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि अफसर का ऑडियो किसी अच्छे काम को लेकर चर्चा का विषय बना है। लेकिन ऐसा नहीं है, आप अगर अच्छे काम को लेकर सोच रहें हैं,तो आप गलत हैं। क्योंकि अफसर जिस काम को लेकर चर्चा में आये हैं। वह कोई अच्छा काम नहीं है। बल्कि अपने पद की गरिमा के विपरीत अफसर साहब ने एक युवती से फूहड़ ढंग से बातें कर रहे हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि इस मामले में किसी तरह की शिकायत की बात सामने नहीं आई है।
यह जो ऑडियो वायरल हो रहा है, इस ऑडियो में अफसर और युवती के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। बातचीत तब की है, जब अफसर नागपुर में थे और युवती अपने ग्रुप के अन्य लोगों के साथ कर्नाटक से लौट रही थी। इस ऑडियो की शुरुआत में अफसर एक महिला से बात करते सुनाई पड़ते हैं, जिससे वह खुद के नागपुर में होने की बात कहते हुए पूछते हैं कि वह और उसके ग्रुप के अन्य लोग कब तक नागपुर आ जाएंगे।
कुछ देर बाद अफसर बेहद ही आपत्तिजनक तरीके से महिला से यह पूछते हैं कि उनकी हीरोइन कहां है। जिसके बाद महिला अपना फोन एक युवती को पकड़ाती है। अफसर उस युवती से काफी देर तक शर्मनाक ढंग से बातें करते हैं। लगभग 4.01 मिनट के इस ऑडियो मे अफसर ने युवती को कई बार अश्लील तरीके से संबोधित किया। खास बात यह कि इस बीच वह कई बार यह भी दोहराते सुनाई दे रहें हैं, कि दोनों के बीच हुई बातचीत को वह किसी से न बताए।
ऑडियो में अफसर फोन पर बात कर रही युवती से नागपुर आकर मिलने की गुजारिश करते सुनाई पड़ते हैं। युवती के यह बताने पर कि वह तो नागपुर से पहले ही ट्रेन से उतर जाएगी, अफसर उससे मिन्नतें करते हैं कि वह नागपुर तक आकर उनसे मिले। इस पर युवती यह कहते हुए सुनाई पड़ती है कि वह कोशिश करेगी।
ऑडियो के अंत में अफसर युवती से यह कहते हैं कि वह अपनी कुछ अन्य तस्वीरें भेज दे। जिस पर युवती पहले तो कहती है कि वह अभी तस्वीरें नहीं भेज सकती, क्योंकि उसका मोबाइल किसी और के पास है। बाद में यह भी कहती है कि उसने अपनी तस्वीरें स्टेटस पर लगाई हैं, जिस पर अफसर कहते हैं कि ठीक है, वह तस्वीरें देख लेंगे। ऑडियो कब का है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन चर्चा है कि अफसर के कुछ दिनों पहले नागपुर प्रवास के दौरान यह बातें हुईं हैं।
अब आप अंदाजा लगाईये कि जब संविधान का सपथ खा कर अफसर इस तरीके की हरकत कर सकते हैं, तो भारत में बढ़ रहे क्राइम को सरकार कैसे रोकने में सफल हो पायेगी। सोचिएगा जरुर।