1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शावक का यह अंदाज देख मनमोहित हो जाएंगे, आप भी कहेंगे वन्स मोर

शावक का यह अंदाज देख मनमोहित हो जाएंगे, आप भी कहेंगे वन्स मोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शावक का यह अंदाज देख मनमोहित हो जाएंगे, आप भी कहेंगे वन्स मोर

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
सर्बिया: मां की ममता के लिए हर कोई प्यासा रहता है चाहे वो इंसान है या जानवर, या जू में रहने वाले जानवर, जी हां बाघ एक ऐसा जानवर है जो मासाहारी है लेकिन ममता का प्यारा वो भी होता है इसीलिए सर्बिया के जू से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी मनमोहित हो जाएंगे।

जू में रह रहे 8 महीने का विटास देखने में डरावना सा भले ही लगे लेकिन यह बाघ रूस के चिड़ियाघर में हीरो अपनी क्यूटनेस की वजह से बन गया है। जिसे अमूर प्रजाति का यह बाघ बताया जा रहा है बतादें की अमूर प्रजाति के जानवर बहुत तेज तर्रार होते हैं और लेकिन विटास को जब अपनी मां का ध्यान खींचना था, तो उसने गाना शुरू कर दिया। अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

बतादें की 8 महीने का  विटास अपनी मां का ध्यान खींचने के लिए जब उसे पुकारना शुरू करता है तो उसकी आवाज एकदम महीन सी निकलती है। सर्बिया के बरनॉल चिड़ियाघर के इस शावक की इस आवाज को लोगों ने चिड़िया के गाने जैसा बताया है।  वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह बंदर की हंसी जैसा सुनाई दे रहा है। कम से कम यह किसी खतरनाक बाघ की दहाड़ जैसा तो बिल्कुल नहीं है।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इस बाघ के कई भाई-बहन हैं। इसलिए यह हमेशा अपनी मां का ध्यान खींचने के लिए चिल्लाता रहता है। यह तब तक चिल्लाता है जब तक मां सब काम छोड़कर इसके पास आ न जाए। इसका गाना सुनकर लोग चिल्लाने लगे- ‘विटास, हमारे लिए गाओ प्लीज’ दिलचस्प बात यह है कि विटास का नाम मशहूर रूसी फॉलसेटो सिंगर विटाली ग्रचेव के नाम पर पड़ा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...