कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर जहां पूरी दुनिया थम सी गई थी वही इस महामारी के संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा पूरे देश को लॉकडाउन किया गया था वहीं इस लॉक डाउन की वजह से पूरी तरह से आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई थी!
ऐसे वक्त में लोगों के कारोबार पूरी तरह से ठप हो गए थे जिसको लेकर लोगों के हालात बहुत ही दयनीय नजर आ रहे हैं उसी को लेकर सभी चाहे वह धार्मिक स्थल हो या फिर मनोरंजन से संबंधित स्थान या फिर शिक्षण संस्थान सभी को इस दौरान पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया गया था और शिक्षा संस्थानों के बंद होने से ऑनलाइन पढ़ाई भी विद्यालयों के द्वारा करवाई जा रही है!
[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/09/VID-20200924-WA0256.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]
लेकिन अब हालात कुछ सुधरते नजर आ रहे हैं लेकिन ऐसे में बच्चों की शिक्षा के लिये बच्चों के अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शिक्षण संस्थानों में लगातार फीस के लिए कहा जा रहा है ।
जिसको लेकर लखीमपुर खीरी जिले में पलिया विधानसभा 137 के बीजेपी विधायक रोमी साहनी की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है जहां पर विधायक रोमी साहनी ने गरीब छात्राओं को उनकी फीस के लिए एक लाख रुपए दिए हैं ।
जिसको लेकर पूरी विधानसभा में यह चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग विधायक की सराहना करते थकते नजर नहीं आ रहे हैं । वही सहायता प्राप्त करने वाली एक छात्रा ने भी ऐसे विधायक का आभार व्यक्त करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है जो की चर्चा का विषय बनी हुई है ।
दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना का बड़ा असर देखने को मिला है कारोबार बंद होने के चलते लोग काफी परेशान हालात में नजर आ रहे हैं जिसको लेकर शिक्षण संस्थानों में अभिभावकों से लगातार बच्चों के पढ़ाई के लिए फीस की मांग की जा रही थी जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने जिले के ही तहसील गोला,पलिया, बिजुवा,ब्लॉक बांकेगंज में पहुंच कर छात्र-छात्राओं की फीस जमा करने के लिए आर्थिक सहायता दीी।
विधायक ने इस दौरान सभी से मेहनत से पढ़ने के लिए कहा और कहा आगे भी हम फीस जमा करने के लिए सभी की मदद करते रहेगें। जिसको लेकर परिजनों व बेटियों ने विधायक को आभार जताया है।