1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गंजे डैडी को देखकर बच्चों ने पहचानने से किया इंकार, वीडियो देखकर आप भी खूब हसेंगे

गंजे डैडी को देखकर बच्चों ने पहचानने से किया इंकार, वीडियो देखकर आप भी खूब हसेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गंजे डैडी को देखकर बच्चों ने पहचानने से किया इंकार, वीडियो देखकर आप भी खूब हसेंगे

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
अपने बच्चों से साथ हसने खेलने का मां बाप का सपना होता है लेकिन ऐसा कभी कभी होता है की अपने ही पिता को देखकर बच्चे डर जाएं या पहचानने से इंकार कर दें। लेकिन आज आपको हम एक ऐसा वाक्या बताने जा रहा है की जब आप किसी व्यक्ति को गंजा या मूछ साफ होने पर देखते हैं तो आपका रिएक्शन एकदम चौकानें वाला होता है।

वैसा ही एक वीडियो में दिखाई दे रहा है जहां दो मासूम बच्चों ने जब अपने पापा को गांजा देखा तो वो डर गए और पहचानने से इंकार कर दिया। बतादें की शुरुआत में तो उनका रिएक्शन नॉर्मल था। लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालात खराब हो गई और दोनों रोने लगे।

 

बच्चों के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है औऱ आप भी खूब हस सकते हैं। इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Aqualady6666 ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा, जब दो जुड़वा बच्चों ने अपने पापा को पहली बार गंजा देखा। जरा उन दोनों का रिएक्शन तो देखिए।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गंजा है। वह बच्चों को देखता है। बच्चे उसे देखते हैं। दोनों की आंखें मिलती है। कुछ देर बाद एक बच्चा रोना शुरू कर देता है। शख्स बच्चों की तरफ हाथ बढ़ता है तो दूसरा बच्चा भी रोने लगता है। वहीं दोनों बच्चों को देखने का वीडियो अब सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...