1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढ़ेर, मुठभेड़ खत्म

शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढ़ेर, मुठभेड़ खत्म

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शोपियां में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढ़ेर, मुठभेड़ खत्म

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ अब समाप्त हो गई। सुुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में पांच आंतकियों को मार गिराया हैं। रविवार सुबह से ही इन्हें पकड़ने के लिए सर्च आॅपरेशन चलाया गया था।

सूत्रों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन इलाके में हिजबुल आतंकी घर में छिपे थे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...